चंदौली, मार्च 28 -- पड़ाव। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के कटेसर गंगा किनारे रेती पर शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी जानकारी मिलते ही बॉर्डर होने के कारण जलीलपुर और सुजाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जलीलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार शव शिनाख्त के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि पानी में कहीं से बहकर शव आ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...