नोएडा, दिसम्बर 29 -- नोएडा संवाददाता। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में चल रही उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में सोमवार के मुकाबले में गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर ने जेडी नोएडा निंजास को दो अंकों से हराकर पहली जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत दोनों टीमों के बीच बराबरी के संघर्ष से हुई। इसके बाद नोएडा की टीम ने आक्रामक रेडिंग के दम पर बढ़त बनाई। पहले हाफ में रचित यादव की सधी हुई रेडिंग ने नोएडा निंजास को मजबूती दिलाई और हाफ टाइम तक टीम ने आठ अंकों की बढ़त बना ली। हालांकि, दूसरे हाफ में गंगा किंग्स ने जबरदस्त वापसी की। एक अहम सुपर रेड में तीन खिलाड़ियों को आउट कर टीम ने मुकाबले का रुख बदल दिया। इसके बाद गंगा किंग्स ने ऑल-आउट दिलाकर स्कोर का अंतर कम किया और लगातार दबाव बनाते हुए बढ़त हासिल की। मैच के अंतिम क्षणों में अमित नागर ने गंगा किंग्स के लिए रेड प...