गंगा का रौद्र रूप : भागलपुर-कहलगांव में बाढ़ विकराल
भागलपुर, अगस्त 25 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर शहरी इलाका और आसपास के क्षेत्र में गंगा का रौद्र रूप दिख रहा है। सावन में ही नदी ने तटबंध तोड़कर राघोपुर इलाके के लोगों की चैन छीन ली है। डाउनस्ट्रीम (निचले इलाकों) में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावह और विकराल होती जा रही है। केंद्रीय जल आयोग की ताजा रिपोर्ट ने प्रशासनिक अमले और नदी किनारे बसे लाखों लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। आयोग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के भीतर गंगा के जलस्तर में आधा मीटर (50 सेंटीमीटर) तक की और भारी बढ़ोतरी हो सकती है। कहलगांव में गंगा पहले ही खतरे के निशान को पार कर चुकी है और जलस्तर में प्रति घंटे की रफ्तार से हो रही वृद्धि के कारण पानी तेजी से रिहायशी इलाकों और खेतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.