मेरठ, सितम्बर 7 -- गंगा नदी के जलस्तर में सोमवार को भी वृद्धि दर्ज की गई। इसके चलते बिजनौर चांदपुर की ओर पांडव चौकी के समीप पानी का बहाव तेज हो गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों के आवागमन में गंभीर समस्या पैदा हो गई है। बिजनौर बैराज के अवर अभियंता घनश्याम के अनुसार सोमवार को बैराज से एक लाख पैंतीस हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा पार पांडव चौकी पर कई फीट तक पानी बह रहा है। लोगों का कहना है कि जलधारा का प्रवाह इतना तेज है कि सड़क का नामोनिशान मिट चुका है। तेज धार में सड़क कटकर बह जाने के कारण मवाना और चांदपुर तहसील का सीधा संपर्क पूरी तरह टूट गया है। यह भी पढ़ें- Hapur News: पांच सेंटीमीटर बढ़ गया गंगा का जलस्तर मार्ग अवरुद्ध होने से चांदपुर, नूरपुर, मुरादाबाद और उत्तराखंड की ओर जाने वाले यात्रियों, दैनिक यात्रियों तथा अ...