गंगा का बढ़ता पानी सिनौली तक पहुंचा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 3 -- कायमगंज, संवाददाता।नरौरा बैराज से छोड़े गए पानी का असर अब गंगा किनारे के गांवों में साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई और बाढ़ का पानी सिनौली गांव तक पहुंच गया। गांव के आसपास खेत जलमग्न होने से मक्का समेत अन्य फसलें बर्बादी की कगार पर हैं। कई किसान समय से पहले ही फसल काटने को मजबूर हो गए हैं। सिनौली गांव के किनारे स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में पानी भर जाने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो गया है। प्रधानाध्यापक वंदना सिंह ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए फिलहाल गांव के दूसरे प्राथमिक विद्यालय में कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी। यह भी पढ़ें- गंगा के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीण चिंतित, बाढ़ का खतरा गांव के सचिवालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा कई झोपड़ियों के चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.