साहिबगंज, अगस्त 21 -- साहिबगंज। बीते कई दिनों से साहिबगंज में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा था। जिसके बाद गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल को पार करते अब खतरे की निशान के करीब पहुंच रहा है। यहां पर गंगा में वार्निंग लेवल 26.25 मीटर एवं खतरे का निशान 27.25 मीटर है। शुक्रवार की सुबह छह बजे के करीब यहां पर गंगा का जलस्तर 26. 70 मीटर दर्ज किया गया है यानि वार्निंग लेवल से 45 सेंमी. ऊपर और खतरे के निशान से 55 सेंमी. नीचे है। शुक्रवार को जलस्तर बढ़ने की रफ्तार कुछ धीमी हो गई है। आज प्रति दो घंटा में एक सेंमी. की बढ़ोतरी हो रही है। यह भी पढ़ें- गंगा सुल्तानगंज में लाल निशान से पार, कहलगांव में 18 सेमी नीचे वहीं गंगा के ऊपरी इलाकों बक्सर, पटना, हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज और फरक्का में जलस्तर अधिकांश स्थानों पर बढ़ोतरी पर ही है। यह भी पढ़...