हापुड़, अगस्त 17 -- उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बारिश का सिलसिला थम गया है। जिसकी वजह से गंगा जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है।वहीं, गंगा से सटे खेतों में भूमि का कटान हो रहा है, जिससे हजारों बीघा फसल गंगा में समाने का खतरा मंडरा रहा है। उत्तराखंड और मैदानी क्षेत्र में बारिश बढऩे के बाद गंगा से सटे क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी करते हुए पुलिस और प्रशासन को भी सतर्क किया गया था। गंगा का जलस्तर बढ़ने को लेकर भी शासन ने बचाव के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी थी। लेकिन दूसरे गढ़ क्षेत्र में गंगा जलस्तर में सिर्फ अब धीरे धीरे कम होने लगा। जिसके चलते जल स्तर सामान्य रहा, जिसके चलते बाढ़ का खतरा टल गया। गंगा तटीय क्षेत्र के ग्रामीणों व पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि अधिकारियों ने गढ़, ब्रजघाट औ...