साहिबगंज, जुलाई 21 -- साहिबगंज। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर व संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान एवं सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महमूद आलम ने मंगलवार को बिजली घाट पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल मोटरबोट एंबुलेंस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मोटरबोट के इंजन को चालू कर उसकी तकनीकी जांच की । सीएस ने मोटरबोट को गंगा नदी में चलाकर यह सुनिश्चित किया कि आपातकालीन स्थिति में अच्छे ढंग से संचालित हो सके। उन्होंने मोटरबोट की कार्यक्षमता, इंजन की स्थिति समेत अन्य आवश्यक उपकरणों का भी जायजा लिया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने कहा कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में नदी किनारे व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं, प्रसूता व गंभीर म...