बदायूं, सितम्बर 19 -- बदायूं। गंगा के जलस्तर एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। कई स्थानों पर तेजी से कटान तेज हो गया है। उसहैत क्षेत्र में अहमदनगर बछौरा के समीप बने स्कूल का काफी हिस्सा नदी में समा चुका है। इसके अलावा सहसवान क्षेत्र के नगला जामनी में कई मकान नदी के निशाने पर हैं। गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बदायूं के 36 गांव में बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। तीन दिन से लगातार गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ चार सेंटीमीटर नीचे है। इधर, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से सहसवान के नगला जामनी कटान तेज हो गया है। कटान से महावा बांध को खतरा हो गया है। बाढ़ खंड के अधिकारी कटान की रोकथाम में लगे हुए हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है। बांध कट गया तो सहसवान तक बाढ़ का पानी पहुंच ज...