संभल, सितम्बर 8 -- गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने गुन्नौर, जुनावई और रजपुरा क्षेत्र के गंगा किनारे बसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से जलस्तर बढ़ने के कारण कई गांवों में पानी खेतों तक पहुंचना शुरू हो गया है। गांवों के किनारे तक पानी पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गंगा में कटान बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोगों को अपने घर और फसलों की चिंता सताने लगी है। गुन्नौर क्षेत्र के राजघाट और नरौरा गंगा घाट पर भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। रघुपुर पुख्ता, तोतापुर, इशामपुर टांडा, मेंगरा, नरूपुरा, शालिंग की मढ़ैया, मैदावली और बझांगी समेत कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार से हरिद...