उन्नाव, अप्रैल 2 -- फतेहपुर चौरासी। गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से क्षेत्र में जायद की फसलें जलमग्न हो गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। रेती में उगाई जाने वाली तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी की फसलें पानी में डूब गई हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और हिमपात के कारण बांधों से पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया। हिंदूपुर, लोकईया पुरवा, चिन्ता पुरवा, सहारिया बंगला, मेद पुरवा, पालहेपुर, चिरंजीपुरवा और नया पुरवा सहित कई गांव प्रभावित हुए हैं। किसान श्याम सुन्दर ने बताया कि उन्होंने करीब 1500 तरबूज के पौधे लगाए थे, जिनमें अधिकांश पानी में डूब गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...