गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों में चिंता
गंगापार, जुलाई 31 -- पिछले एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर अनवरत बढ़ने से गंगा तट के कछार पर बसे तमाम किसानों की सब्जी व खरीफ की फसल गंगा में समाहित होकर बर्बाद हो रही है , जिससे किसानों में काफी चिंता व्याप्त है। पिछले एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से मांडा क्षेत्र के गंगा तट पर बसे डेंगुरपुर, बादपुर, बामपुर , उमापुर, नरवर चौकठा, जेरा आदि तमाम गांवों की जोती बोई सब्जियों और खरीफ की फसलें गंगा के बाढ़ में समाहित होती जा रही हैं।
फसल सुरक्षा की चिंता पिछले साल भी गंगा में आयी बाढ़ में इन गांवों के किसानों की पूरी खेती गंगा के बाढ़ में समाहित होकर विनष्ट हो गई थी। इन गांवों के तमाम पीड़ित किसानों का कहना है कि हर साल गंगा के बाढ़ में उनकी जोती बोई खेती पानी में डूबकर नष्ट हो जाती है । उसके बाद प्रशासनिक सर्वे कर स्थानीय राजस्व कर्मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.