रुडकी, अगस्त 18 -- लक्सर, संवाददाता । पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार हुई तेज बारिश का असर अब गंगा समेत क्षेत्र की नदियों पर दिखाई देने लगा है। मंगलवार को गंगा नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर चेतावनी निशान के करीब पहुंचने से गंगा किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने भी स्थिति को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों से पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गंगा, बाणगंगा और सोलानी नदियों में पानी बढ़ रहा है। मंगलवार रात करीब आठ बजे गंगा नदी का जलस्तर 292.85 मीटर दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद भीमगोड़ा बैराज पर गंगा उफान पर है। मंगलवार को गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा और दोपहर 12 बजे अधिकतम 293.50 मीटर पहुंच गया...