फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बांधो से पानी की मात्रा में इजाफा किए जाने से गंगा के जलस्तर में 24 घंटो में भारी बढ़ोत्तरी हुयी है। जलस्तर 136.05 मीटर पर पहुंच गया है जो कि चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर दूर है। इससे गंगा किनारे बसे गांवों में हड़कंप मचा है। पानी की मात्रा में और इजाफा किया गया तो जलस्तर और बढ़ सकता है। संभावित खतरों को देखते हुये ग्रामीण चौकन्ने हो गये हैं। उधर रामगंगा अभी भी बिलो गेज पर हैं। गंगा का जलस्तर 65 सेंटीमीटर 24 घंटे में बढ़ा है। रात से ही गंगा में पानी का प्रवाह तेज देखा गया। यह भी पढ़ें- गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी गंगा के निकटवर्ती गांवों के लोग अचानक बढ़े जलस्तर से भयभीत हो गये। गंगा में नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधों से जो पानी पास किया गया है उसकी मात्रा भी ठी...