गंगा का जलस्तर घटना शुरू
बेगुसराय, अगस्त 26 -- बीहट। बुधवार को गंगातटीय लोगों के लिए राहत की खबर सामने आयी है। गंगा के जलस्तर में कमी आने के संकेत मिले हैं। वहीं बाया नदी का जलस्तर विगत 24 घंटे से स्थिर है। केन्द्रीय जल आयोग के द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार बुधवार की सुबह हाथीदह में गंगा का जलस्तर 42.55 मीटर तथा बछवाड़ा में बाया नदी का जलस्तर 42.47 मीटर दर्ज किया गया है। बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि इलाहाबाद, बनारस, बक्सर, पटना गांधीषाट तथा मुंगेर में गंगा का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। दोनों नदियों के जलस्तर में अगस्त की पहली तारीख से हो रही लगातार वृद्धि के बीच जिले के कई प्रखंडों के बीस से अधिक पंचायतों में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गये थे। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.