गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नौ सेमी ऊपर, 75 गांवों की बिजली बंद
हरदोई, अगस्त 23 -- हरपालपुर, संवाददाता। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच हरिद्वार और नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने से गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को हरिद्वार से 85,473 क्यूसेक, नरौरा से 1,20,716 क्यूसेक और पीलीभीत से गर्रा नदी में 940 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा में करीब 2.15 लाख क्यूसेक पानी आने से हरदोई के राजघाट पर जलस्तर 126 मीटर पहुंच गया। यह चेतावनी बिंदु 125.310 मीटर से 69 सेंटीमीटर और खतरे के निशान 125.81 मीटर से नौ सेंटीमीटर ऊपर है। शाहजहांपुर के हुल्लापुर में रामगंगा का जलस्तर 135.950 मीटर और सांडी में गर्रा नदी का जलस्तर 128.500 मीटर दर्ज किया गया, जो फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है। यह भी पढ़ें- कई इलाके टापू में तब्दील, खेतों में लगीं फसलें डूबीं नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.