गाजीपुर, सितम्बर 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में बाढ़ का संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। गंगा का जलस्तर शनिवार शाम पांच बजे 63.540 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार घटाव का क्रम जारी है और करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से पानी कम हो रहा है। इसके बावजूद गंगा अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा का खतरा बिंदु 63.105 मीटर निर्धारित है, जबकि उच्च बाढ़ स्तर 65.220 मीटर है। वर्ष 2025 में गंगा का उच्चतम जलस्तर 64.690 मीटर दर्ज किया गया था। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित गांवों का जायजा ले रहे हैं। नदियों के किनारे बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जान...