देहरादून, अगस्त 5 -- लक्सर। पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़कर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने सभी बाढ़ राहत चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। इसके साथ ही प्रशासन ने गंगा किनारे बसे ग्रामीणों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी के किनारे न जाने की अपील की है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया है यह भी पढ़ें- उफान पर गंगा, 1.08 सेंटीमीटर हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर यह भी पढ़ें- बाढ़ पर रखें नजर, सर्तकता के साथ करें त्वरित कार्रवाई यह भी पढ़ें- उफनाई गंगा ने बढ़ाई धड...