भागलपुर, मई 8 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि गंगा कटाव की जद में रहे तौफील और अनठावन गांव में क्षतिग्रस्त सुरक्षा तटबंध की अब तक मरम्मत शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी है और यदि समय रहते तटबंध की मरम्मत और नए तटबंध का निर्माण नहीं कराया गया, तो पूरा गांव कटाव की चपेट में आ सकता है।

ग्रामीणों की चिंताएँ ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय तटबंध निर्माण और मरम्मत के लिए सबसे उपयुक्त है, लेकिन संबंधित विभाग अब तक कोई पहल नहीं कर रहा है। इससे गांव के लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। तौफील गांव निवासी संजय मंडल, मुखिया ललिता देवी और पंचायत समिति सदस्य गंगाधर मंडल ने बताया कि लगभग आठ वर्ष पूर्व करीब साढ़े तीन सौ मीटर क्षेत्र में बल्ला पायलिंग कर जियो बैग...