मुंगेर, अक्टूबर 2 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे मालदा मंडल के साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण शुक्रवार को चौथे दिन भी डाउन लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा। हालांकि, अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन सीमित गति के साथ जारी रखा गया है। प्रभावित स्थल पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी चौबीसों घंटे बहाली कार्य में जुटे हैं। शुक्रवार को 53487 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर, 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू और 53490 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर का परिचालन नहीं हो सका। इधर, पूर्व रेलवे के सीपीआरओ शिबराम माझी ने बताया कि आज शनिवार को कुल 19 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि आठ ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। पांच ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा और पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंग...