साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- साहिबगंज। गंगा नदी थाना क्षेत्र के गोपालपुर घीसू टोला गदाई दियारा में गंगा कटाव को रोकने को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रयागराज से रामदास को पूजा अर्चना करने के लिए बुलाया। इसके बाद सोमवार की शाम रामदास ने उत्तरवाहिनी गंगा नदी के तट पर गंगा मां की भव्य तरीके से पूजा अर्चना की। बाद में देर शाम को सामूहिक रूप से स्थानीय महिला व पुरुष के साथ रामदास ने गंगा मैया की आरती की। प्रयागराज से आये रामदास ने बताया कि उनका यह 51 वां प्रयोजन है । इसमें वे गंगा कटाव को रोकने को लेकर यहां आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक वे 11 बार पूरे देश में बहने वाले गंगा नदी की परिक्रमा कर चुके हैं और जहां-जहां भी उन्होंने गंगा कटाव को रोकने को लेकर पूजा अर्चना की। वहां गंगा नदी की अविरल धारा बहने लगी है। उन्हें विश्वास है कि आने वाले दिनों में ग...