खगडि़या, जून 7 -- खगड़िया। नगर संवाददाता गंगा नदी से कटाव से परेशान ग्रामीणों ने सरकार से स्थायी समाधान के लिए पहल करने की मांग तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिले के सीमावर्ती क्षेत्र टीकारामपुर में राधा कृष्ण मंदिर परिसर में रविवार को गंगा पूजन एवं उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस में खगड़िया व मुंगेर जिले के सीमावर्ती गांव में कटाव प्रभावित गांवों के लोगों ने शिरकत किया। कार्यक्रम की अगुवाई ई. धर्मेंद्र कुमार एवं नागेंद्र सिंह त्यागी ने की। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अनिल यादव एवं संचालन रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव ने किया। अपने संबोधन में युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि जिस आंदोलन के मशाल को इस क्षेत्र के प्रबुद्ध योद्धाओं ने जलाया उसे बुझाने नहीं देंगे। यह भी पढ़ें- कटाव से चिंति...