फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- शमसाबाद, संवाददाता। पैलानी गांव में गंगा का कटान तेजी के साथ हो रहा है। एक सप्ताह में पांच घर गंगा में समा चुके हैं। आधा दर्जन ग्रामीणों के घर कटान के मुहाने पर आ गये हैं। गंगा गांव से दस मीटर की दूरी पर बह रही हैं। तेजी से कटान हो रहा है। इससे ग्रामीण घबराये हुये हैं। गंगा गांव के नजदीक लगातार कटान कर रही हैं जिससे ग्रामीणो में भय का माहौल बना हुआ है। एक सप्ताह में भानु, सायरा, नेमजादी, हकीमजादी और फिरोजा के पक्के मकान व झोपड़ियां गंगा में समा चुकी हैं। गांव के पास गंगा का जलस्तर तेजी से आबादी की ओर बढ़ रहा है। दस मीटर की दूरी पर पानी बहने लगा है।इनके घर आए कटान के मुहाने परकल्लो, लाला, इसरार, भूरा, सिराज समेत आधा दर्जन ग्रामीणों के घर कटान के मुहाने पर आ गये हैं। इससे परिवारों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.