गंगापार, जुलाई 24 -- गंगा में निरंतर बढ़ता पानी और बाढ़ प्रखंड द्वारा सुस्त तथा मानकविहीन किये जा रहे कार्यों की भाजपा पदाधिकारियों ने डीएम से शिकायत कर पूरे मामले में जांच की मांग की है।

कार्य की शिकायत मांडा मंडल भाजपा पूर्व अध्यक्ष अशोक दुबे और दिघिया मंडल भाजपा के पूर्व मंत्री विपिन कुमार पांडेय ने डीएम प्रयागराज को प्रेषित शिकायती पत्र में डेंगुरपुर गंगा घाट पर कार्यदायी संस्था बाढ़ प्रखंड द्वारा कराये जा रहे गंगा कटान रोधी कार्य में सुस्त कार्य, मानकविहीन और मनमाने पन का आरोप लगाया है।

खानापूर्ति का आरोप आरोप लगाया कि बिना किसी प्लेटफार्म बनाये गंगाजी में सीधे पत्थर के बोल्डर और मिट्टी के बोली फेंककर इस महत्वपूर्ण कार्य में खानापूर्ति की जा रही। जहां बालू बोरी का स्लाट लगाकर बोल्डर से प्लेटफार्म बनाना चाहिए, वहां गंगा के बढ़ते पान...