फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 1 -- शमसाबाद । गंगा कटरी क्षेत्र के पैलानी दक्षिण गांव से ढाई घाट तक गंगा किनारे कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा 685.63 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा सुरक्षा कार्य पूरा हो गया है। सिंचाई विभाग ने 2 अप्रैल से शुरू हुई परियोजना को 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य था, जिसे समय पर पूरा कर लिया गया। परियोजना के तहत 26 मीटर लंबे स्पर, लगभग 1400 मीटर स्लोप पिचिंग तथा करीब 600 मीटर पार्कोपाइन एवं पार्कोपाइन स्क्रीन का निर्माण कराया गया। इसके अलावा गंगा किनारे बोरियों और पिलरों की सहायता से कटान रोधी सुरक्षा व्यवस्था भी तैयार की गई है । यह भी पढ़ें- दो वर्षों से तालाब-बोरिंग योजना ठप, खरीफ सीजन में सिंचाई संकट से जूझ रहे किसान अब विभाग को गंगा के जलस्तर बढ़ने का इंतजार है, ताकि सुरक्षा कार्य की प्रभावशीलता का आकलन क...