चंदौली, जून 22 -- कमालपुर, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के गुरैनी पंप कैनाल पर गंगा कटान रोकथाम की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 26वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर किसानों ने पूर्व में कराए गए कटानरोधी कार्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन संगठन के कार्यकारी सदस्य दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2021 में गुरैनी पंप कैनाल को गंगा कटान से बचाने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से कटानरोधी परियोजना स्वीकृत हुई थी। कार्य में उपयोग किए गए पत्थरों की गुणवत्ता और निर्माण में अनियमितताओं के कारण अधिकांश पत्थर गंगा में समाहित हो गए।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। जिसके कारण कटान की समस्या आज भी बनी हुई है। किसानों ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की नि...