रामगढ़, मई 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और जागरूकता को लेकर संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला गंगा समिति की पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने नमामि गंगे योजना के तहत वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का प्रतिवेदन तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा। समीक्षा के क्रम में आगामी तीन महीनों में नमामि गंगे योजना के तहत प्रस्तावित जन-जागरूकता अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिका...