फतेहपुर, मई 21 -- फतेहपुर। गंगा और यमुना किनारे बाढ़ से प्रभावित गावो में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के डीएम ने निर्देश दिया है। नाले नालियों के अलावा फिल्टर चैंबर की सफाई और नाव, नाविक, साइनेज के साथ तैयार रहने को कहा। बीडीओ समेत संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदारों को निर्देश दिए है। गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बीडीओ को निर्देशित किया कि गंगा, यमुना किनारे बसे गावो का पानी नदियों में बहाया जाता है। ऐसे में नाले नालियों की सफाई कराते हुए फिल्टर चेंबरो की सफाई कराए। कहा कि घाटों की साफ सफाई कराए, लाइट चालू रहे, बाढ़ को देखते हुए नाव, नाविक, साइनेज जैसी व्यवस्था दुरस्त रखें। सेतु निगम के अधिशाषी अभियंता से कहा कि ओमघाट के पास गंगा की परिवर्तित धारा को ठीक कराने के लिए कार्ययोजना बनाकर 10 जून तक पूरा कराए। निर्मल ...