बदायूं, सितम्बर 6 -- सहसवान/उसहैत, हिटी। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद शुक्रवार से गिरावट शुरू हो गयी। 24 घंटे के भीतर तीन सेमी की जलस्तर में कमी आयी है, लेकिन उसहैत क्षेत्र में बाढ़ के पानी का दबाव बना हुआ है। इसकी वजह से यहां के 19 गांवों के लोग परेशान हैं। बाढ़ खंड के अधिकारियों का कहना है अभी जलस्तर में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। गंगा नदी में उफान आने के बाद सदर, सहसवान, दातागंज तहसील के 36 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें से अधिकांश गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जिसके चलते बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत उसहैत क्षेत्र के हिम्मत नगर बझेड़ा,पटे नगला, नौली फतुहा बाद खाम, टिकाई खाम, चेतराम नगला, कोनका नगला, अहमद नगर बछौरा,अस्मयारफतपुर, भकरी, बेहटी, कमलू नगला, बल्ले नगला, ग्योढी नगला समेत 19 ग...