बदायूं, अगस्त 23 -- बदायूं। गंगा एवं रामगंगा नदी में जलवृद्धि का सिलसिला जारी है। बाढ़ का पानी गांवों की ओर बढ़ता जा रहा है। इससे बाढ़ प्रभावित गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेमी ऊपर चल रहा है।गंगा नदी में उफान आने से जिले की तीन तहसील सदर, दातागंज, सहसवान के 36 गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। उसहैत क्षेत्र में भुंडी पर कटान तेजी से जारी है, जिससे उसहैत बांध को भी खतरा बढ़ गया है।उसहैत इलाके में गंगा नदी पार कदम नगला पर भी कटान तेज गति से जारी है। यह भी पढ़ें- Badaun News: गांवों में घुसा गंगा और रामगंगा का पानी, हाहाकार यहां पांच घर गंगा में समा गये हैं बाकी घर भी नदी के निशाने पर हैं।ग्रामीणों ने अपने पक्के मकान खुद तोड़ना शुरू कर दिया है। डूब क्षेत्र होने के चलते कटान र...