रुडकी, जनवरी 19 -- नगर के गंगा एनक्लेव में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। कॉलोनीवासियों ने नगर निगम रुड़की से लावारिस कुत्तों पर जल्द नियंत्रण की मांग की है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में घूम रहे लावारिस कुत्ते कभी भी राहगीरों पर हमला कर देते हैं। रात के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि छोटे बच्चों को शाम के समय बाजार भेजने में भी डर लगने लगा है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम अधिकारियों से लावारिस कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर में छोड़ने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि किसी तरह की जनहानि होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की जिम्मेदारी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.