गंगापार, जुलाई 22 -- गंगा एक्सप्रेस-वे के समीप शारदा सहायक नहर में कार गिर जाने से एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मैधरा गांव निवासी 55 वर्षीय तुलसीराम प्रजापति पुत्र रामदास को परिजन इलाज के लिए कार से कानपुर ले जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे होलागढ़ थाना क्षेत्र के पश्चिम नारा गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर कार अचानक अनियंत्रित होकर शारदा सहायक नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची...