हापुड़, सितम्बर 1 -- मेरठ के बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे को शुरू करा दिया गया है। यहां पर टोल की भी वसूली की जा रही है, लेकिन यहां पर गुजरने वाले राहगीरों को असुविधा का अत्याधिक सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय में हो रही है। रात को अंधेरे के दौरान यहां पर हादसे अत्याधिक बढ़ गए है। ऐसे समय पर कोई मदद के लिए रुकना भी पंसद नहीं करता है। रविवार की रात को भी हाईवे पर गाड़ी पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। अब लोगों ने हाईवे पर सुविधा के लिए बिजली की व्यवस्था करने की मांग की है। बता दें कि रविवार की रात को गांव हाजीपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में जनपद बदायूं के रहने वाले जोगिंदर रवि ठाकुर सुखविंदर जसवंत सिंह काल के ग्रास बन गए। यह सभी दिल्ली रोजगार के लिए जा रहे थे। इनमें सुख...