बदायूं, जून 9 -- तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर कट संख्या 221 पर हुए हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को क्षेत्र के नगरिया खनु के पास दो बाइक सवार 20 वर्षीय अंकुल पुत्र श्याम और 24 वर्षीय कुशजीत पुत्र परमाल निवासीगढ़ 24 परगना सियालकोट कोलकाता से अपने घर से गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान नगरिया खनू के कट पर अचानक कोई जानवर उनके सामने आ गया और उनकी बाइक फिसल गई। इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...