संभल, मई 14 -- गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसों में कमी आए , इसके लिए एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बुधवार को गाइड लाइन जारी की, एआरटीओ ने बताया कि वाहनों को स्पीड लिमिट में रखें, चार पहिया वाहनों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम रखें और बस ट्रक आदि की रफ्तार 100 किलोमीटर से कम ही रखें। लेन ड्राइविंग करें। भारी वाहनों को बाईं तरफ चलाएं और कार आदि को दूसरी लेन पर रखें जबकि तीसरी लेन ओवरटेकिंग के लिए खाली रखें। लेन चेंज करने से पहले इंडीकेटर का इस्तेमाल करें और लेन चेंज करने से पहले दो वाहनों के बीच कम से कम 70 मीटर का स्पेस रखें। अगर वाहन खराब होता है, तो तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें। वाहन को हमेशा बाईं साइड में खाली स्थान पर पार्क करें, और वाहन से करीब 100 मीटर दूरी पर तिकोना रिफ्लेक्टर जरुर लगाएं, जोकि सभी वाहनों में होता है। हर डेढ़ घंट...