हरदोई, जुलाई 26 -- हरदोई। गंगा एक्सप्रेस-वे पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बस महिला परिचालक द्वारा चलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवहन निगम ने सख्त कार्रवाई की है। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने मामले को गंभीर मानते हुए बस के अधिकृत चालक प्रेम कुमार और महिला परिचालक दीक्षा यादव को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि हरदोई डिपो की बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर हरदोई आ रही थी। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर महिला परिचालक बस चलाती नजर आई, जबकि अधिकृत चालक परिचालक की सीट पर बैठा था। यह भी पढ़ें- सीएम के पोस्टर के साथ अभद्रता करने पर, बस का परमिट निरस्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने संज्ञान लिया। क्षेत्रीय प्रबंधक ग...