बरेली, मई 11 -- फतेहपुर जिले के खागा से सवारियां लेकर लुधियाना (पंजाब) जा रही एक डबल डेकर बस रविवार देर रात गंगा एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गई। मूसाझाग क्षेत्र के सराय पिपरिया गांव के पास तेज रफ्तार बस का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसे में फतेहपुर निवासी 28 वर्षीय अनुज की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें गर्भवती महिला समेत छह यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे के 202 किलोमीटर प्वाइंट पर हुआ। घायलों के मुताबिक अधिकांश यात्री उस समय सो रहे थे। यह भी पढ़ें- चालक को झपकी आने पर गंगा एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, चार घायल अचानक तेज धमाके के साथ बस का टायर फट गया और चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस तीन से चार बार पलटती हुई दूसरी लेन तक पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.