संभल, जून 14 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव खिरनी टोल प्लाजा से आग रविवार को गंगा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर कार पलट गई। जिसमें परीक्षा देकर लौट रहा एक परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे महिला अभ्यर्थी सहित पति और बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जनपद हापुड़ निवासी जितेंद्र सिंह पत्नी रेनू चौधरी को राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता प्री परीक्षा दिलाने के लिए संभल लेकर आए थे। रविवार सुबह परीक्षा संपन्न होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे वे अपने बेटे अथर्व चौधरी के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना कैलादेवी क्षेत्र में खिरनी टोल प्लाजा के आगे उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। जिनमें महिला रेनू चौधरी की हालत गंभीर बताई गई है। उनके पैर में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हे...