गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटा कोयले से भरा ट्रक
हापुड़, मई 17 -- थाना क्षेत्र के गांव माधापुर के जंगल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर कोयले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान चालक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसको मेरठ रेफर कर दिया गया है। बिहार के जिला गया के थाना डोही के गांव औखा दुहार निवासी विकास यादव रविवार की सुबह को कोयला लेकर मेरठ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव माधापुर के जंगल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा तो अचानक चालक अपना संतुलन खो बैठा और उसकी गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने से कोयला सड़क पर बिखर गया और चालक घायल हो गया। यह भी पढ़ें- कोयला लदा ट्रक पलटा, हताहत नहीं सूचना पर पहुंची सिंभावली पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से चालक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर दशा को देखकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.