हरदोई, जुलाई 28 -- मल्लावां। मंगलवार की सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और परिचालक मामूली रूप से घायल हो गए। हादसा गंगा एक्सप्रेसवे के पोल संख्या 353 के पास हुआ। इलाहाबाद से लोहे के तार लादकर अंबाला जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रक में लदा लोहे का तार हादसे के बाद बिखर गया। ट्रक चालक इंद्रदेव कुमार यादव निवासी झारखंड ने बताया कि अचानक नियंत्रण बिगड़ने से वाहन पलट गया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है। चालक ने घटना की सूचना ट्रक मालिक को दे दी है। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया में खाद लदा ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर सूचना मिलने पर मल्लावां पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया क...