संभल, जुलाई 6 -- गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार के बीच लेन बदलने में बरती जा रही लापरवाही लगातार जानलेवा साबित हो रही है। बिना संकेत दिए अचानक लेन बदलना, ओवरटेक की जल्दबाजी और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल के कई हादसे इस बात की गवाही दे रहे हैं कि थोड़ी सी असावधानी भी बड़े हादसे में बदल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार एक्सप्रेस-वे पर वाहन अधिक गति से चलते हैं। ऐसे में यदि चालक बिना इंडिकेटर दिए या पीछे से आ रहे वाहनों का आकलन किए बिना लेन बदलता है, तो टक्कर की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- हाईवे पर दाहिने लेन पर बड़े वाहनों का कब्जा बढ़ा रहा हादसों का खतरा कई मामलों में चालक जल्द गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश में नियमों की अनदेखी कर देते हैं, जिसका खामियाजा दुर्घटना के रूप में सामने आता है। ...