उन्नाव, जून 2 -- गंजमुरादाबाद(उन्नाव), संवाददाता। गूगलमैप पर आंख मूंदकर भरोसा करना काशी-प्रयागराज से लौट रहे जयपुर के चार तीर्थयात्रियों को भारी पड़ गया। गूगल मैप पर सीएनजी पंप देख चालक ने कार गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी की तरफ मोड़ दी। आगे इमरजेंसी कट बंद था। इस पर चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा पलट गई। गनीमत रही कि चारों कार सवार मामूली जख्मी होकर बच निकले। राजस्थान के जयपुर के मनोहरपुरा थाना क्षेत्र के चक भाजुपुरा बस्सी गांव के रवि कुमार शर्मा अपने साथी अरविंद शर्मा, हर्ष शर्मा और कार्तिक शर्मा के साथ कार से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। काशी विश्वनाथ और प्रयागराज दर्शन के बाद चारों लोग गंगा एक्सप्रेसवे से जयपुर लौट रहे थे। देर रात आगरा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पार करने के बाद कार में सीएनजी खत्म होने लगी...