हरदोई, जून 25 -- सवायजपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कई बार पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि हादसे के बाद काफी देर तक उन्हें मदद नहीं मिली। वे सड़क किनारे सहायता की गुहार लगाते रहे। गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी मनोज कुमार परिवार के साथ वाराणसी से लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे गंगा एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 275 के पास कार चला रहे मनोज कुमार खिड़की के पास रखी पानी की बोतल उठाने लगे। तभी उनका वाहन पर नियंत्रण हट गया। कार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। हादसे में मनोज, पत्नी इंदु रानी, बेटा रोबिन और विशाल घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घायल सड़क किनारे पड़े रहे और मदद के लिए आवाज लगाते रहे। मनोज ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान एक एंब...