गंगा एक्सप्रेस वे पर अधिक टोल वसूली का आरोप
बदायूं, मई 22 -- गंगा एक्सप्रेस वे पर एक वाहन स्वामी ने अधिक टोल टैक्स वसूली का आरोप लगाया है। आरोप है कि कम दूरी तय करने के बावजूद कई गुना अधिक शुल्क काट लिया गया। मामले में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वजीरगंज कस्बा निवासी लेखपाल शर्मा ने बताया कि वह अपने चार पहिया वाहन से वनकोटा टोल प्लाजा से होकर बिनावर तक गए थे। उनके मुताबिक वनकोटा टोल प्लाजा से विनावर तक की दूरी करीब 16 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि निर्धारित दर के अनुसार उन्हें करीब दो रुपये 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से ही टोल शुल्क देना चाहिए था। आरोप है कि यात्रा पूरी होने के बाद उनके मोबाइल पर 370 रुपये कटने का मैसेज प्राप्त हुआ, जिससे वह हैरान रह गए।लेखपाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.