संभल, जुलाई 7 -- गंगा एक्सप्रेस-वे को श्रीकल्कि धाम से जोड़ने वाली प्रस्तावित फोरलेन सड़क परियोजना को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। मंगलवार को असमोली थाना क्षेत्र के गांव दबोई कलां में सड़क की जद में आने वाले 30 मकानों के स्वामियों को नोटिस जारी किए गए। यह भी पढ़ें- 147 विवादित पट्टों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू, आज से होगी सुनवाई नोटिस और मुनादी इसके साथ ही पुलिस ने गांव में माइक से मुनादी कर लोगों को निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अंतिम चेतावनी दी। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं हटाया गया तो बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। कार्रवाई में आने वाला पूरा खर्च भी संबंधित लोगों से वसूला जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। मुनादी के दौरान पुलिस...