हरदोई, अप्रैल 27 -- कछौना, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं इस महत्वपूर्ण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में स्नातक एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों समेत आम नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सौंपा है। सोमवार को स्थानीय कहली गौसगंज स्थित सुभाष चन्द्र बोष महाविद्यालय में प्रबुद्ध नागरिकों की एक बैठक में स्नातक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने 29 अप्रैल को आयोजित गंगा एक्सप्रेस वे के लोकर्पण समारोह में आने का सभी को आमंत्रण पत्र सौंपा। इंजीनियर अवनीश ने कहा कि यह एक्सप्रेस वे प्रदेश के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। यह भी पढ़ें- ढाई घंटे चलेगा कार्यक्रम, एलईडी से दिखाया जाएगा मोद...