बदायूं, जून 23 -- गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव शहपुरा और ललवुझिया के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे वसैया खेड़ा की ओर सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शहपुरा के रहने वाले सन्ट्र यादव पुत्र श्रीकृष्ण ने पुलिस को सूचना दी कि एक्सप्रेस-वे के नीचे एक व्यक्ति का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना मूसाझाग पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है और शव काफी खराब हालत में था। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्...