बदायूं, अप्रैल 12 -- गंगा एक्सप्रेस वे के नीचे दो ट्रैक्टरों के बीच शर्त लगाकर खींचतान करने का मामले में पुलिस ने ट्रैक्टरों को सीज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बिनावर क्षेत्र में ददमई गांव के समीप बरेली-बदायूं हाईवे पर गंगा एक्सप्रेस वे के पुल के नीचे दो ट्रैक्टरों में चेन बांधकर एक-दूसरे को खींचा जा रहा था। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी और बताया जा रहा है कि इस पर शर्त भी लगाई गई थी। मामले में बिनावर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को हिरासत में लेकर सीज कर दिया, साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने ब...