शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सिक्स लेन इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से जलालाबाद समेत पूरे शाहजहांपुर जनपद में विकास की नई संभावनाएं आकार लेती दिख रही हैं। क्षेत्र में उद्योग, रोजगार और आवागमन को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। करीब 36 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। बीते चार वर्षों से यूपीडा द्वारा लगातार निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे अब लगभग बनकर तैयार है और जनवरी 2026 में प्रयागराज माघ मेले के दौरान इसके लोकार्पण की संभावनाएं प्रबल हो चुकी हैं। इसके शुरू होते ही पश्चिमी और पूर्वी...