गंगा एक्सप्रेसवे से 15 फीट गहरी पुलिया में गिरी पिकअप, चालक घायल
संभल, जून 1 -- नखासा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार को कसेरूआ गांव के पास एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे निर्माणाधीन नहर की पुलिया में जा गिरा। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक घायल हो गया। पिकअप चालक आजम निवासी सरायतरीन रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप गंगा एक्सप्रेस वे से नीचे पुलिया में जा गिरी। दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चालक को मशक्कत कर बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार चालक को चोटें आई हैं, लेकिन उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.